भारत

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति निकला आरोपी

jantaserishta.com
30 Dec 2022 12:28 PM IST
महिला ने फांसी लगाकर दी जान, पति निकला आरोपी
x
 न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
परिजनों ने पति और सास-ससुर पर मारपीट का आरोप भी लगाया है.
झांसी: झांसी के शिवाजी नगर में टीचर की पत्नी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक घरेलू कलह के चलते महिला ने यह खौफनाक कदम उठाया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतक महिला के परिजनों ने पति और सास-ससुर पर मारपीट का आरोप भी लगाया है.
मृतिका के पिता महेश चंद ने बताया कि उनकी इकलौती बेटी दीप्ति (30) की शादी करीब 11 साल पहले हमीरपुर के कुरारा निवासी आशू जवालिया के साथ हुई थी. आशू झांसी जिले के ग्राम बामोर के सरकारी स्कूल में टीचर है और कुछ सालों से वह पत्नी व दो बेटियों के साथ झांसी के शिवाजी नगर में रह रहा था. दोनों के बीच नोकझोंक रहती थी. कई बार आपसी झगड़े को बैठकर सुलझाया गया था. बुधवार शाम करीब साढ़े 5 बजे बेटी ने अपनी मां राजकुमारी को फोन किया था. इस दौरान सबकुछ सही था. लेकिन 12 बात बेटी की मौत की सूचना मिली.
महेश चंद ने बताया कि दामाद के माता-पिता पिछले एक साल से उन्हीं के साथ रह रहे थे. इस दौरान उनकी बेटी के साथ मारपीट भी हुई थी. मामले को सुलझाने के लिए जब बेटी के ससुराल पहुंचे तो दामाद उन्हीं के सामने ही बेटी पर हाथ भी उठाया था. बेटी को समझाबुझा कर ससुराल में रहने की सलाह दी थी. इस उम्मीद के साथ धीर-धीर सब ठीक हो जाएगा.
इस मामले पर पुलिस कहना है कि मृतिका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है. इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. सभी के बयान दर्ज कर लिए हैं, जांच के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story