भारत

प्रेमी के साथ गई थी महिला, वापस आई तो पति ने उठाया ये कदम

jantaserishta.com
7 Aug 2022 1:38 PM IST
प्रेमी के साथ गई थी महिला, वापस आई तो पति ने उठाया ये कदम
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक महिला की उसके पति ने हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को खेत में दफना दिया. बताया जा रहा है कि महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई थी. जब वह वापस लौटी तो उसके पति ने हत्या कर दी. महिला के तीन बच्चे हैं. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

जिले के सकरा थाना इलाके में तीन बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी. फिर वह कुछ ही दिनों में लौट आई थी. महिला के वापस लौटने के बाद गांव में पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें ससुरालवालों ने उसे स्वीकार कर लिया. इसके बाद पति ने उसकी हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया और बच्चों के साथ घर से फरार हो गया. महिला के 2 बेटे और एक बेटी है. एक बेटी की शादी हो चुकी है. महिला के संबंध पति के साथ ठीक नहीं थे.
मृतका के भाई ने कहा कि ससुरालियों ने बहन की हत्या गला दबाकर की है. उसके बाद से ही सभी फरार हैं. रात में 11 बजे गांव के सरपंच ने बताया था कि बहन की लाश घर से 2-3KM दूर पड़ी है. इसके बाद जब वहां पहुंचे तो लाश मिट्टी में गड़ी थी, जिसे आज हम लोग निकाल लाए हैं. शरीर पर दाग था, उसके गर्दन पर निशान था.
डीएसपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. छानबीन कर दोषी तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. जांच में ये बात सामने आई है कि लोगों ने पंचायत के जरिए मामले को सुलझाने की कोशिश की थी. जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई होगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story