भारत

छत पर कपड़े सुखाने गई थी महिला, खराब हुई देवर की नीयत

jantaserishta.com
11 Dec 2024 3:26 PM IST
छत पर कपड़े सुखाने गई थी महिला, खराब हुई देवर की नीयत
x
सांकेतिक तस्वीर
जांच जारी.
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई महिला के साथ देवर ने गंदी हरकत कर दी। छेड़छाड़ के विरोध पर पीड़िता को आरोपी मारपीट करने लगा। मां की चीख पुकर सुन कर तीन साल के बेटे ने शोर मचाया। जिसकी पिटाई कर आरोपी भाग निकला। महिला ने कृष्णानगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विशेश्वर नगर निवासी महिला के मुताबिक सोमवार दोपहर बेटे के साथ थी। घरेलू काम निपटा कर करीब तीन बजे छत पर महिला कपड़े फैलाने पहुंची। तभी देवर भी पीछा करते हुए आ गया। आरोपी ने भाभी के साथ गलत हरकत की। विरोध करने पर मारपीट करने लगा। देवर से बचने के प्रयास में महिला के कपड़े फट गए। मां के चिल्लाने की आवाज सुन कर तीन साल का बेटा भी छत पर पहुंचा। जिसके साथ मारपीट कर आरोपी भाग निकला। इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
वहीं पीजीआई इलाके में शोहदे की हकरतों से किशोरी का घर से निकला मुश्किल हो गया है। पड़ोस में रहने वाला युवक घर से निकलते ही उसके पीछे लग जाता है। राह चलते उसके साथ छेड़छाड़ कर ता है। यह आरोप लगाते हुए पीड़िता की मां ने पीजीआई थाने में शोहदे के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़िता की मां के मुताबिक वह दूसरे के घरों में खाना बनाकर जीवन यापन करती है। पड़ोस में रहने वाला युवक उनकी बेटी के साथ राह चलते छेड़छाड़ करता है। बेटी के घर से बाहर निकलते ही वह उनके पीछे लग जाता है। विरोध पर आरोपित जान से मारने की धमकी देता है। इंस्पेक्टर पीजीआई के मुताबिक तहरीर पर जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story