अनहोनी! 15 मिनट में महिला को लगा कोरोना वैक्सीन का तीन डोज, उसके बाद जो हुआ...

ठाणे: ठाणे में एक महिला को एक ही बार में कोरोना के टीके की तीन डोज देने का आरोप लगा है. मामला 25 जून का है. ठाणे के घोड़बंदर रोड पर आनंद नगर आरोग्य केंद्र पर 28 साल की महिला के साथ ये अनहोनी हुई. महिला का आरोप है कि वहां उसे एक साथ टीके के 3 डोज दिए गए, जिससे वह घबरा गई. घर आकर उसने अपने पति को ये बात बताई. मामला सामने के बाद स्थानिय बीजेपी नगरसेवक मनोहर डुम्बरे ने उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जबकि ठाणे महानगरपालिका ने आरोप को गलत बताया है. स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक- उन्होंने खुद जांच की है. महिला भी स्वस्थ है और ऐसा कुछ नहीं हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





