भारत
महिला ने अपने प्रेमी से ननद का रेप कराया, वो चीखती रही भाभी वीडियो रिकॉर्ड करती रही
jantaserishta.com
25 Oct 2024 12:26 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस की छापामारी जारी.
कौशाम्बी: कौशाम्बी में ननद के साथ रह रही एक महिला ने अपने प्रेमी से ननद का रेप कराया। युवक की हैवानियत से ननद चीखती रही पर भाभी वीडियो बनाती रही। इसके बाद उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो से इलाके में हड़कंप मचा तो पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। भाभी पुलिस हिरासत में है। दुराचार के आरोपी, किशोरी तथा उसके प्रेमी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गईं हैं।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र की एक महिला का पति बाहर काम करता है। महिला अपनी ननद के साथ रहती है। महिला का संबंध एक युवक से था। महिला ने ननद की शादी अपने ही प्रेमी से तय करा दी। बाद में ननद ने शादी से इंकार कर दिया। इससे नाराज महिला ने अपने प्रेमी को घर बुलाया और ननद से दुराचार के लिए उसको प्रेरित किया। प्रेमी ने किशोरी से दुराचार किया। इसका वीडियो महिला ने बनाया। वीडियो बनाने के बाद महिला ने उस वीडियो को वायरल कर दिया, हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते है। वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया तो पुलिस हरकत में आई। प्रकरण में पूछताछ की गई है।
पीड़िता प्रेमी के साथ फरार हो गई। बुधवार को उसके पिता ने आरोपी प्रेमी के खिलाफ कौशाम्बी थाने में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। सीओ कौशाम्बी अभिषेक सिंह ने बताया कि पुलिस टीम किशोरी व उसके प्रेमी की तलाश कर रही है। किशोरी के बयान के आधार पर ही किसी तरह की कोई कार्रवाई की जाएगी।
दुराचार के आरोपी की लोकेशन पुलिस को प्रयागराज में मिली थी। बुधवार की शाम पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपी भाग चुका था। ऐसे में पुलिस बैरंग लौट आई। उसकी तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





