भारत

महिला ने दी जान, खिड़की से झांका तो घरवालों के उड़ गए होश

jantaserishta.com
20 Aug 2022 3:23 PM IST
महिला ने दी जान, खिड़की से झांका तो घरवालों के उड़ गए होश
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली महिला मैनेजर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली महिला मैनेजर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामला नोएडा के सेक्टर-100 का है. जानकारी के मुताबिक, महिला की पहचान 28 साल की अंजली कौशिक के रूप में हुई. वह सेक्टर-100 में पति और ससुराल वालों के साथ रह रही थी. अंजली मूल रूप से हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली थी.

अंजली नोएडा में स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में मैनेजर के पद पर तैनात थी. शुक्रवार को उसका शव घर पर फंदे पर लटकते हुए मिला. ससुराल वालों के मुताबिक, अंजली उनके साथ घर पर ही थी. वह रेस्ट करने की बात कहकर कमरे में चली गई. काफी देर तक जब बाहर नहीं आई तो ससुराल वालों ने दरवाजा खटखटाया.
अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो वे लोग परेशान हो गए. उन्होंने खिड़की से झांक कर देखा तो होश उड़ गए. अंजली का शव फंदे से लटका हुआ था. ससुराल वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया.
ससुराल वालों ने बताया कि 4 साल पहले अंजली ने दीपक से लव मैरिज की थी. अंजली के परिवार वाले इस शादी के खिलाफ थे. जिसके कारण अंजली अपने माता-पिता के साथ संपर्क में नहीं थी. ना ही वे लोग उससे कोई संपर्क करते थे. इस वजह से वह काफी परेशान रहती थी.
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है. अंजली के पति से भी पूछताछ की जा रही है.
इससे पहले बिसरख क्षेत्र के एक सोसायटी में रहने वाले कस्टम अधिकारी 45 वर्षीय शिरीष प्रधान ने 25 वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी. इसके अलावा नोएडा से आत्महत्या के और भी मामले सामने आये थे. ईकोटेक-3 क्षेत्र के हबीबपुर गांव में रहने वाली रोली ने मानसिक तनाव के चलते घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. फेस-2 क्षेत्र में रहने वाले पंकज रावत पुत्र प्रदीप रावत निवासी सेक्टर 93 ने भी मानसिक तनाव के चलते फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. इसके अलावा, सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाले छात्र रजनीकांत ने भी प्रेम में असफल होने के चलते घर पर पंखे से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story