भारत

महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म, पिता बोले- ऊपर वाले की कृपा बरसी

jantaserishta.com
23 May 2023 2:40 PM IST
महिला ने एक साथ पांच बच्चों को दिया जन्म, पिता बोले- ऊपर वाले की कृपा बरसी
x
बगैर ऑपरेशन नॉर्मल डिलीवरी कराई।
रांची (आईएएनएस)| रांची स्थित राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एक महिला ने एक साथ पांच शिशुओं को जन्म दिया है। डॉक्टर शशिबाला सिंह और उनके सहयोगियों ने बगैर ऑपरेशन नॉर्मल डिलीवरी कराई। प्रसूता और पांचों बच्चे स्वस्थ हैं। महिला झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी प्रखंड अंतर्गत मलकपुर गांव की रहने वाली है।
एक साथ पांच बच्चों के पिता बने प्रकाश साव ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी पिछले एक महीने से पेट दर्द से परेशान थी। चतरा जिले में डॉक्टर को दिखाया तो जांच से पता चला कि गर्भ में एक साथ पांच शिशु पल रहे हैं। डॉक्टर ने जोखिमपूर्ण स्थिति बताते हुए रिम्स के लिए रेफर कर दिया। सोमवार रात को यहां नॉर्मल डिलीवरी कराई गई। मैं रिम्स का शुक्रगुजार हूं कि मेरी पत्नी और पांचों बच्चे स्वस्थ हैं। पांचों लड़कियां हैं। एक साथ पांच बच्चों को पालना चुनौती तो है, लेकिन जब ऊपर वाले की कृपा हुई है तो आगे भी उन्हीं पर विश्वास है।
रिम्स के डॉक्टरों ने कहा कि यह प्रीमैच्योर डिलीवरी है। महिला को मात्र सात महीने पांच दिन का गर्भ था। इसके बावजूद उसकी स्थिति को देखते हुए डिलीवरी कराई गई। प्रीमैच्योर और अंडरवेट सभी पांचों बच्चों का इलाज एनआईसीयू में रखकर किया जा रहा है। रिम्स में एक साथ पांच बच्चों के जन्म की यह पहली घटना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story