भारत

महिला ने टॉयलेट में दिया बच्ची को जन्म, कमोड में फंसा सिर, उसके बाद...

jantaserishta.com
14 April 2022 3:41 PM IST
महिला ने टॉयलेट में दिया बच्ची को जन्म, कमोड में फंसा सिर, उसके बाद...
x
एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है.

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है. जहां पर मानसिक तौर पर बीमार महिला ने टॉयलेट जाते समय टॉयलेट में ही बच्चे को जन्म दे दिया. इस दौरान बच्ची का सिर कमोड में फंस गया. जिसे निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी. महिला अहमदाबाद के विकास गृह महिला संरक्षण में रहती है.

नवजात बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम बच्ची को बचाने के लिए मौके पर पहुंच गई. टॉयलेट की टाइल्स को तोड़ा और पानी की पाइप लाइन को बंद किया. जिससे कमोड में पानी न जा सके.
इस दौरान यह ध्यान में रखा गया कि नवजात को किसी तरह का कोई नुकसान हो. पूरे एहतियात के साथ काम किया गया. कमोड को तोड़ने के बाद सावधानी से बच्ची को बाहर निकाल लिया गया. तुरंत ही उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा. अब बच्ची पूरी तरह से सुरक्षित है और डॉक्टरों की निगरानी में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story