भारत

अस्पताल के गेट पर ही महिला ने बच्चे को दिया जन्म

Nil dhankar
17 Aug 2022 11:43 AM IST
अस्पताल के गेट पर ही महिला ने बच्चे को दिया जन्म
x

पीलीभीत। प्रसव के लिए जिला अस्पताल पहुंची गर्भवती ने अस्पताल गेट पर ही बच्चे को जन्म दिया। आनन फानन में जच्चा और बच्चा को सुरक्षित किया गया। उपरांत अस्पताल प्रशासन ने संज्ञान लेकर पैरामेडिकल स्टाफ की मदद से दोनों का अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की बरहा निवासी रामश्री पत्नी चंदपाल प्रसव पीड़ा के चलते जिला अस्पताल पहुंची थी। यहां उनके साथ उनके परिजन और आशा जमुना देवी थी। जमुना देवी ब्लड सैंपल की जांच कराने गई हुई थी। इसी दौरान पीड़िता शौच के लिए अस्पताल के दूसरे रास्ते से अपनी मां के साथ बाहर निकली। यहां अस्पताल गेट पर पहुंचते ही रामश्री को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। वहां उन्होंने अस्पताल गेट के पास में ही एक नवजात को जन्म दिया। सूचना मिलते ही आनन-फानन में महिला अस्पताल का स्टाफ मौके पर पहुंचा। जच्चा बच्चा को अंदर ले जाकर उपचार दिया गया और अस्पताल प्रशासन को इत्तला की गई। सीएमएस अनीता चौरसिया ने बताया है कि जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।

Next Story