भारत

अनोखी खबर: महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, अस्पताल में गूंजी किलकारी

jantaserishta.com
28 Aug 2023 9:28 AM IST
अनोखी खबर: महिला ने 4 बच्चों को दिया जन्म, अस्पताल में गूंजी किलकारी
x
एक साथ चार बच्चे हुए तो परिवार खुशी से झूम उठा.
जयपुर: राजस्थान में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है, जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां है। आयुष्मान अस्पताल की डॉ. शालिनी अग्रवाल ने बताया कि वजीरपुरा निवासी किरण कंवर (28) को रविवार रात 2 बजे प्रसव पीड़ा शुरू हुई, जिसके बाद उसके परिजन अस्पताल लेकर आए।
सुबह करीब छह बजे महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। अग्रवाल के मुताबिक, तीन नवजातों का वजन 1 किलो 350 ग्राम है, जबकि चौथे का वजन 1 किलो 650 ग्राम है। उन्होंने कहा, "इन बच्चों को स्पेशल मॉनिटरिंग की जरूरत है। 1 किलो 350 ग्राम वजन वाले तीन बच्चों को सुरक्षा के लिए जनाना अस्पताल रेफर किया गया है। चौथे को उसकी मां के साथ रखा गया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story