भारत
महिला ने खत्म की जिंदगी, चैट्स देखने के बाद ऐसे बिगड़ी बात
jantaserishta.com
17 Dec 2025 4:36 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
जानें पूरा मामला.
लातूर: महाराष्ट्र के लातूर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां उत्पीड़न और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने पर एक महिला ने आत्महत्या कर ली. घटना वारवन्टी गांव की है. पुलिस का कहना है कि महिला के ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसका पति अभी फरार है, उसकी तलाश जारी है.
एजेंसी के अनुसार, महिला की शादी मई 2023 में हुई थी. शादी के एक साल बाद उसके पति ने उसके चरित्र पर संदेह करना शुरू कर दिया. उसे बार-बार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. पुलिस ने बताया कि शिकायत के अनुसार, महिला को उसकी ससुराल में लगातार दुर्व्यवहार, मानसिक दबाव और शारीरिक प्रताड़ना सहनी पड़ी.
बीते 12 दिसंबर को महिला ने अपने पति के मोबाइल फोन में कुछ चैट्स देख लिए थे, जिनसे पता चला कि उसका पति किसी अन्य महिला के संपर्क में था. जब महिला ने पति से इस बारे में सवाल किया, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. जब उसने इस बारे में और पूछताछ की तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी.
इसके बाद घटना की जानकारी महिला ने अपने पिता को दी. मामले के बारे में पता चला तो महिला के पिता मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की, लेकिन महिला और उसके पति के बीच विवाद नहीं सुलझा. इसी के बाद महिला का शव घर में छत के पंखे से लटका मिला.
इसके बाद महिला के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पिता की शिकायत पर 13 दिसंबर को पुलिस ने महिला के पति और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया. पुलिस ने बताया कि पति की तलाश अभी जारी है. सभी पहलुओं की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





