भारत

महिला ने मौत को लगाया गले, सामने आई ये वजह

jantaserishta.com
15 July 2022 11:49 AM IST
महिला ने मौत को लगाया गले, सामने आई ये वजह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक महिला ने लिव-इन पार्टनर से तंग आकर खुदकुशी कर ली है. लिव-इन पार्टनर पर आरोप है कि उसने महिला का 14 बार जबरन गर्भपात (अबॉर्शन) कराया था. सुसाइड का यह मामला साउथ ईस्ट दिल्ली के जैतपुर इलाके का है. 33 साल की यह महिला पिछले 8 सालों से लिव इन में रह रही थी. 8 सालों में महिला का 14 बार दबाव डालकर गर्भपात कराया गया था. इससे परेशान होकर महिला ने 5 जुलाई को खुदकुशी कर ली.

शुरुआत में पुलिस इसे खुदकुशी मानकर चल रही थी. लेकिन फिर महिला के कपड़ों से सुसाइड नोट मिला. इसके बाद आत्महत्या के लिए उकसाने और दुष्कर्म की धारा के तहत केस दर्ज किया गया.
पीड़ित महिला दिल्ली के जैतपुर इलाके में रहती थी. महिला शादीशुदा थी और उसकी दो बेटियां भी हैं, लेकिन 9 सालों से महिला अपने पति से अलग रह रही थी. अपनी दोनो बेटियों को महिला ने पढ़ने के लिए होस्टल में भेज दिया था और फिलहाल खुद लिव-इन में रह रही थी.
पुलिस को इस महिला की खुदकुशी की जानकारी 5 जुलाई को चली थी. महिला ने पंखे से फांसी लगाकर जान दी थी. फिर जांच के दौरान महिला के कपड़े से पुलिस को सुसाइड नोट मिला था.
सुसाइड नोट में महिला ने पिछले 8 सालों की आपबीती लिख रखी थी. आत्महत्या के लिए बिहार के मधेपुरा के रहने वाले एक शख्स को जिम्मेदार ठहराया था. आरोपी नोएडा की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता है.
महिला ने लिखा है कि पिछले 8 सालों के दौरान वो 14 बार प्रेग्नेंट हुई लेकिन हर बार दबाव डालकर गर्भपात कर दिया गया. अपने सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि उसने अपने मोबाइल में आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाकर रखे हुए हैं. पुलिस ने मोबाइल को सील कर लिया और जांच के बाद FIR दर्ज कर ली है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story