भारत

महिला की मौत हुई, उसके बाद जो बात सामने आई वो दंग कर देगी

jantaserishta.com
12 Jan 2023 4:08 PM IST
महिला की मौत हुई, उसके बाद जो बात सामने आई वो दंग कर देगी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लाश सीलिंग रॉड से लटकी मिली है.
मुंबई: महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला की लाश उसके घर में मिली है. पति का दावा है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन लड़की के परिवार ने पति के ऊपर सनसनीखेज आरोप लगाया है. मामला मुंबई के धारावी का है. महिला अपने पति के साथ एक चॉल में रहती थी. उसकी लाश सीलिंग रॉड से लटकी मिली है.
महिला का नाम यशोदा खटीक (24) था. वह मध्य प्रदेश के कटनी की रहने वाली थी. यशोदा के परिवार ने पुलिस को बताया कि उसने 2018 में रेहान के साथ मुंबई भाग शादी कर ली थी. खटीक के परिवार ने आरोप लगाया कि रेहना ने उसे इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया. रेहान उसका नाम बदलकर जबरन रुबीना करना चाहता था. परिवार का आरोप है कि यशोदा ने इस्लाम कबूल करने से मना कर दिया था. इसलिए रेहान ने उसकी हत्या कर दी.
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रेहान शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था. यशोदा के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस आरोपों की जांच कर रही है. रेहान पर अपनी पत्नी की हत्या करने और इसे आत्महत्या दिखाने की कोशिश करने का मामला दर्ज किया गया है.
पुलिस इस मामले में पति की गिरफ्तारी के बाद पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बयान लेने की तैयारी कर रही है. पुलिस यह जांचने की कोशिश कर रही है कि क्या यशोदा की हत्या पहले ही कर दी गई थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story