भारत

महिला ने किसी को नहीं छोड़ा, पति तो पति, प्रेमी के साथ भी कर दिया ये कांड

Admin2
9 April 2021 12:54 PM IST
महिला ने किसी को नहीं छोड़ा, पति तो पति, प्रेमी के साथ भी कर दिया ये कांड
x
सनसनीखेज मामला

उत्‍तर प्रदेश के गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के एक गांव की महिला ने प्रेमी के चक्कर में पति से बेवफाई की। पत्नी की हरकत देख पति उसे छोड़कर चला गया। महिला ने जब प्रेमी को साथ रहने का दबाव बनाया तो उसने भी मना कर दिया। इस पर महिला ने पुलिस को प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है। खोराबार क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह पति के साथ दिल्ली में रहती थी। लॉकडाउन में वह गांव आ गई। इस बीच उसका एक रिश्तेदार जो रिश्ते में भांजा लगता है। अक्सर आने-जाने लगा। इस बीच वह अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिया। बाद में स्थिति सामान्य होने पर वह दोबारा दिल्ली चले गए। दस दिन पूर्व वह दिल्ली से घर आई। इसके बाद युवक उसके घर फिर आने-जाने लगा।

एक दिन पति ने उसके साथ आपत्तिजनक हाल में देख उसे छोड़कर चला गया। इसके बाद वह युवक को अपने साथ रहने की बात कही तो उसने भी इनकार कर दिया। खोराबार इंस्पेक्टर नासिर हुसैन ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।

Next Story