भारत

बैंक लूटने आए आरोपियों को महिला कांस्टेबल ने खदेड़ा, देखें LIVE VIDEO...

Shantanu Roy
19 Jan 2023 4:12 PM GMT
बैंक लूटने आए आरोपियों को महिला कांस्टेबल ने खदेड़ा, देखें LIVE VIDEO...
x
बड़ी खबर
हाजीपुर। बिहार के हाजीपुर सिटी से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक लूटने के इरादों से घुसे बदमाशों को मुंह की खानी पड़ी और अपनी जान बचाकर वहां से भागना पड़ा। इस दौरान वे क्राइम करने के दौरान अपने साथ लाए वाहन भी वहीं छोड़कर फरार हो गए। बदमाशों की सारी प्लानिंग वहां ड्यूटी कर रही दो महिला कांस्टेबलों की वजह से फ्लॉप हो गई। इस घटना के बाद पूरा पुलिस विभाग महिला कांस्टेबलों की तारीफ कर रहा है। मामले की जांच कर रही सदर थाना पुलिस ने बताया कि सेंदुआरी चौक के नजदीक ही उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की शाखा में रोज की तरह कामकाज चालू था। खाताधारक आ जा रहे थे। वहीं पर महिला कांस्टेबल शांति कुमारी और जूही कुमारी अपनी ड्यूटी पर तैनात थी, साथ ही लोगों पर बराबर नजर रख रही थी। कुछ देर बाइक से चार बदमाश बैंक के बाहर आए।
उनमें दो बदमाश मास्क लगाकर बैंक के अंदर घुसने लगे। इस पर तैनात सिपाहियों ने उनसे मास्क उतारकर फेस दिखाने के साथ पासबुक दिखाने को कहा। इस वे भड़क गए और पिस्तौल तान दी। जैसे ही बदमाशों ने पिस्तौल निकाली दोनों महिला कांस्टेबल भी एक्शन मोड में आ गई और बदमाशों से भिड़ गई। चारों के बीच तगड़ी हाथापाई हुई पर महिला कर्मचारियों ने हार नहीं मानी और बहादुरी से मुकाबला किया। बदमाशों ने उन पर बंदूक तानी तो वे भी अपने हथियारों के साथ शूटिंग पोजिशन में आ गई। ये देख तो बदमाशों के होश उड़ गए और फिर वहां से भाग खड़े हुए। हालांकि बदमाशों से फाइट के दौरान दोनों महिला कर्मचारी भी मामूली रूप से चोटिल हो गई है। महिला कर्मचारियों की बहादुरी के चलते बैंक डकैती की साजिश कामयाब नहीं हो पाई। इस घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत वैशाली के पुलिस एसपी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने दोनो महिला कांस्टेबल के साहस की तारीफ की और कहा की दोनो कर्मचारियों को इस पराक्रम के लिए सम्मानित कियाज जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा की CCTV के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है, जल्द ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story