भारत

महिला ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर खत्म की जिंदगी, लिखी ये बात

jantaserishta.com
18 April 2024 2:34 PM IST
महिला ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिखकर खत्म की जिंदगी, लिखी ये बात
x
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर अपने पति की कथित 'अवैध संबंध' वाली प्रेम कहानी से परेशान होकर एक पत्नी ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले मृतका ने अपने हाथ पर सुसाइड नोट लिख छोड़ा है, जिसमें उसने अपने पति की गर्लफ्रेंड का नाम का भी खुलासा किया है। पुलिस ने मृतक महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले जी जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, आत्महत्या किए जाने से पहले महिला द्वारा पहले हाथ पर पूरा सुसाइड नोट लिखा गया। इसमें उसने अपने पति की प्रेमिका के नाम के साथ यह भी लिख दिया है कि मेरी मौत की जिम्मेदारी यही है। पुलिस द्वारा पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार करके आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली कविता पाटिल (40 वर्ष) ने बुधवार को थाना क्षेत्र के सिल्वर स्प्रिंग स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के पहले कविता ने अपने उल्टे हाथ पर सुसाइड नोट लिख छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने अपने पति पंकज पाटिल और उसकी गर्लफ्रेंड नम्रता का नाम लिखा और दोनों के संबंध का जिक्र कर यह बताया है कि दोनों का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
वहीं नम्रता न्यूट्रीशन डाइटिशियन का काम करती है और पति पंकज पाटिल पीथमपुर की किसी निजी फैक्ट्री में नौकरी करता है। आत्महत्या किए जाने के वक्त कविता घर में अकेली थी। कविता की शादी कुछ साल पहले इंदौर के रहने वाले पंकज पाटिल से हुई थी। कविता की दो बेटियां भी हैं। घटना के समय उसकी एक बेटी स्कूल गई हुई थी और पति भी घर के काम से बाहर गया था। घटना के बाद पुलिस ने कविता के आरोपी पति पंकज और उसकी प्रेमिका नम्रता के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story