भारत

महिला ने खत्म की जिंदगी, शादी को हो गए थे 7 साल, लेकिन...

jantaserishta.com
16 Sep 2024 11:06 AM GMT
महिला ने खत्म की जिंदगी, शादी को हो गए थे 7 साल, लेकिन...
x

सांकेतिक तस्वीर

मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया.
इटावा: इटावा में एक महिला शादी के सात साल बाद भी मां नहीं बन सकी तो उसके साथ मारपीट करके प्रताड़ित किया जाता था। इसी से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण फांसी लगाना दर्शाया गया है। मायके वालों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव के बाहर महिला के खून से सने कपड़े मिलने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस इससे इंकार कर रही है।
थाना चौबिया क्षेत्र के मोहनपुर गांव में शनिवार रात को अरफान की 30 साल की पत्नी सोनम का शव घर के अंदर पलंग पर पड़ा मिला। मृतका के पति ने इस मामले की सूचना ससुरलीजनों को दी। सूचना पर महिला के मायके वाले रोते बिलखते अजीतमल औरैया से उसकी ससुराल पहुंचे। मायके वालों के पहुंचने के पहले ही पति घर से भाग निकला जबकि सोनम की सास ही घर पर मिली। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। वहीं कहा जा रहा है कि पुलिस ने पूछताछ की तो सास ने बताया कि सोनम की मारपीट की गयी थी और इसी से उसकी मौत हुई। चौबिया एसओ बेचन सिंह ने बताया कि महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है, तीन डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट में महिला की मौत का कारण फांसी लगाना दर्शाया गया है। महिला मां नहीं बन सकी इसीलिये खुदकुशी कर ली। मामले की छानबीन की जा रही है।
महिला सोनम की शादी को सात साल हो गए थे। लेकिन वह मां नहीं बन पा रही थी। मायके वाले व ससुराल वाले उसका इलाज करा रहे थे। इसके बाद भी कोई फायदा नहीं हो सका। परिवार के लोगों के साथ ही समाज से मिलने वाले तानों से महिला परेशान रहने लगी थी। वह मायके से ससुराल आयी थी। भाई लालू ने बताया कि मां बनने के लिये डाक्टरों से इलाज करा रहे थे ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप लगाया कि बहन को ससुराल वालों ने मारपीट करके हत्या कर दी और खून से सने कपड़े बोरी में भरकर तालाब के किनारे फेंक दिये।
Next Story