भारत
इतना गुस्सा! महिला ने किया मर्डर, पहले बहू और अब बुजुर्ग पर चाकू से किए वार
jantaserishta.com
7 Jan 2025 4:44 PM IST

x
सीसीटीवी फुटेज सामने आया.
दरभंगा: दरभंगा में जिस महिला ने चार साल पहले अपने बहू को जलाकर मार डाला था, उसी महिला ने 1 जनवरी को 60 साल की गोदावरी देवी को चाकू से वारकर हत्या कर दी। आरोपी मीरा देवी ने बुजुर्ग महिला के सीने पर 10 सेकेंड में करीब 6 बार हमला किया था। वारदात के 2 दिन पहले जान से मारने की भी इशारों में धमकी दी थी। हत्या और धमकी देने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
दरअसल, वारदात के पीछे 2 कारण है, पहला मृतका गोदावरी के परिवार और आरोपी महिला मीरा देवी के परिजन के बीच जमीन विवाद, जो बहुत पुराना है। दूसरा, 38 साल की पूजा मिश्रा के अनुसार 4 महीने पहले मेरे पति और गोदावरी देवी के बेटे बलराम मिश्रा का आरोपियों ने हाथ तोड़ दिया था।
कमतौल थाना ने कार्रवाई नहीं कि तो पीड़ित कोर्ट तक पहुंचे। मामले में आज बलराम मिश्रा (51) के भतीजे नीलांबर मिश्रा की गवाही होनी थी। इसी बात को लेकर आरोपी पक्ष की 1 जनवरी को बलराम मिश्रा से मारपीट हुई थी। मारपीट में आरोपी मीरा देवी भी शामिल थी।
बेटे की पिटाई होते देख मां गोदावरी देवी बीच-बचाव में आई थी। इसी बीच मीरा देवी ने गोदावरी देवी को चाकू से मार डाला। वारदात के दौरान बलराम के सीना, हाथ और पीठ पर चाकू से हमला किया गया था। बीच बचाव में भतीजा नीलांबर आया तो उस पर भी चाकू से हमला किया गया। घायलों का डीएमसीएच में इलाज चल रहा है। मामला कमतौल थाना क्षेत्र के कहरिया गांव का है।
कमतौल थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि अब तक मामले में चार आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। इनमें तेज नारायण मिश्रा, उसकी पत्नी मीरा देवी (65), बेटा अभिराम मिश्रा उर्फ गगलू, गगलू की पत्नी गुड़िया देवी शामिल हैं। इसके अलावा गगलू का नाबालिग बेटा भी आरोपी है जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





