भारत

महिला ने देवर को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट, भाभी पहुंची जेल, क्या बताया कारण?

jantaserishta.com
24 Jan 2025 7:33 PM IST
महिला ने देवर को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट, भाभी पहुंची जेल, क्या बताया कारण?
x
आरोपी गिरफ्तार.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गजपति गांव से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने अपने देवर को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया. मृतक की पहचान सुधीर कुमार दुबे के रूप में हुई है.
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक के भाई और भाभी की संलिप्तता पाई गई है.
मुजफ्फरपुर एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि घटना बुधवार रात आठ बजे की है. पारिवारिक विवाद के चलते मृतक की भाभी ने उसे पहले खंभे से बांधा और फिर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी. घटना के बाद आरोपी महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है और पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है.
गांव की मुखिया डॉक्टर प्रज्ञा कुमारी ने बताया कि घटना से पहले मृतक और उसके भाई में मारपीट हुई थी. मृतक नशे का आदी था और अक्सर झगड़े करता था. स्थानीय चौकीदार ने दोनों भाइयों को समझा-बुझाकर शांत कराया था, लेकिन रात को फिर विवाद हुआ और हत्या कर दी गई.
घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है. पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस ने मृतक की भाभी को गिरफ्तार कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story