भारत

महिला ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या, 2 साल से थे प्रेम संबंध

jantaserishta.com
12 March 2023 10:04 AM IST
महिला ने देवर के साथ मिलकर की पति की हत्या, 2 साल से थे प्रेम संबंध
x
आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
हरदोई (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| हरदोई जिले में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। घटना जिले के सुरसा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की निगरानी कर रहे हरदोई के पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि शांति कुशवाहा के अपने देवर के साथ दो साल से प्रेम संबंध थे।
उन्होंने कहा, एक पखवाड़े पहले, शांति के पति पप्पू कुशवाहा (46) ने शांति को देवर चंद्र किशोर (42) के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। शांति ने अपने पति को खेत में बुलाया और देवर के साथ मिलीभगत कर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
सुरसा के एसएचओ ओम प्रकाश सिंह ने कहा, हमने शांति को हिरासत में लिया और उसने अपराध कबूल कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story