भारत

OMG! तांत्रिक पुलिस के हत्थे चढ़ा, आखिरकार तीन लाशों की गुत्थी सुलझी, VIDEO

jantaserishta.com
12 Feb 2026 11:15 AM IST
OMG! तांत्रिक पुलिस के हत्थे चढ़ा, आखिरकार तीन लाशों की गुत्थी सुलझी, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: दिल्ली के पीरागढ़ी में कार से मिली तीन लाशों की गुत्थी आखिरकार सुलझ गई. पुलिस जांच में सामने आया कि यह हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी. ‘धनवर्षा’ के नाम पर लालच देकर एक स्वयंभू तांत्रिक ने तीनों को जाल में फंसाया. लोनी से लौटते वक्त जहरीले लड्डू खिलाकर उनकी हत्या कर दी गई.
गौरतलब है कि पश्चिम विहार ईस्ट इलाके में कार के अंदर तीन शव मिलने के सनसनीखेज मामले में दिल्ली पुलिस ने 72 वर्षीय तांत्रिक कमरुद्दीन को गिरफ्तार किया है. आरोपी ने लूट के इरादे से जहरीले लड्डू खिलाकर तीनों की हत्या करने की बात कबूल की है. पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और लूट की धाराएं बढ़ा दी हैं. डीसीपी सचिन शर्मा के अनुसार, रविवार को पीरागढ़ी के पास खड़ी एक कार से तीन शव बरामद हुए थे. मृतकों की रणधीर ,शिव नरेश और लक्ष्मी के रूप में हुई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित ने तंत्र-मंत्र के नाम पर विश्वास में लेकर तीनों को जहरीला पदार्थ खिलाया थी, जिससे तीनों की मौत हो गई. जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार तांत्रिक कमरुद्दीन का आपराधिक इतिहास रहा है और वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है.
दिल्ली से गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ फिरोजाबाद जिले के थाना मक्खनपुर में भी दोहरी हत्या का मुकदमा दर्ज है. 13 मई 2025 को अपराध संख्या 105/2025 के तहत कमरुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इस मुकदमे के वादी राम सिंह पुत्र जगजीवन निवासी ग्राम नगला गोकुल, थाना मक्खनपुर हैं. प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया था कि उनके रिश्तेदार रामनाथ और पुरन कुछ समय से कमरुद्दीन के संपर्क में थे. आरोपी झाड़-फूंक और तंत्र-मंत्र का काम करता था. उसने उन लोगों को भी जमीन में गड़ा धन निकालने का झांसा देकर अपने प्रभाव में लिया था.
बताया गया कि 8 मई 2025 को आरोपी दोनों को अपने घर ले गया और तांत्रिक क्रिया से समस्या दूर करने का भरोसा दिलाया. आरोप है कि इसी दौरान उन्हें जहरीला पदार्थ दिया गया. 9 मई 2025 की सुबह फारूकी ग्लास फैक्ट्री के सामने एक गली में दोनों के शव मिले थे. मौके से गिलास, लड्डू और अन्य सामग्री बरामद हुई थी. इस मामले में नामजद आरोपी कमरुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. बाद में उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी.
फिरोजाबाद के आकाशवाणी रोड पर ही बिस्मिल्ला मैरिज होम है जिसका संचालन कमरुद्दीन करता था है. लेकिन वहां के बाशिंदे बताते हैं कि कमरुद्दीन दिल्ली में रहते हैं. वह क्या करते हैं यह उन्हें नहीं मालूम फिरोजाबाद के अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी कहते हैं कि फिरोजाबाद में कमरुद्दीन का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है जो भी तथ्य निकाल कर आएंगे वह हम मीडिया से साझा करेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story