भारत

सात दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र

jantaserishta.com
19 Nov 2022 8:02 AM IST
सात दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि इस बार संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होगा और यह 29 दिसंबर तक चलेगा।
केंद्रीय मंत्री जोशी ने संसद के शीतकालीन सत्र में बैठक और कामकाज को लेकर जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि 7 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चलने वाले संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी। जोशी ने संसद के दोनों सदनों का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए विपक्षी दलों के सहयोग की उम्मीद करते हुए कहा कि अमृत काल के बीच इस सत्र के दौरान विधायी कार्यों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें सदन में रचनात्मक बहस की उम्मीद है।
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने संसद के शीतकालीन सत्र की तारीखों और बैठकों की जानकारी देते हुए ट्वीट कर बताया, संसद का शीतकालीन सत्र, 7 दिसंबर 2022 से शुरू होगा और 29 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 23 दिनों में 17 बैठकें होंगी। अमृत काल के बीच सत्र के दौरान विधायी कार्य और अन्य मुद्दों पर चर्चा की उम्मीद है। सदन में रचनात्मक बहस की उम्मीद है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story