भारत

पत्नी का रौद्र रूप दिखा, पति पर डाला खौलता हुआ पानी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे

jantaserishta.com
9 July 2022 4:27 PM IST
पत्नी का रौद्र रूप दिखा, पति पर डाला खौलता हुआ पानी, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

कासगंज: पति-पत्नी के झगड़े के बीच की खबरें अक्सर पढ़ने और सुनने को मिल ही जाती हैं लेकिन कई बार ये विवाद जानलेवा भी हो जाता है। ऐसा ही एक मामला यूपी के कासगंज जिले से सामने आया है। यहां पति और पत्नी के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि पति की जान पर बन आई। पत्नी ने गुस्से में पति पर खौलता हुआ पानी डाल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है।

मामला अमांपुर कोतवाली के मोहल्ला शास्त्री नगर का है। यहां मोहल्ले के रहने वाले जसरूद्दीन और उसकी पत्नी अफरोज में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। इस दौरान गुस्साई पत्नी ने घर में गर्म हो रहे गर्म पानी को जसरूदीन के ऊपर डाल दिया है। गर्म पानी से वह बुरी तरह से झुलस गया।इस पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी। जिस पुलिस के सहयोग से जसरूदीन को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story