भारत
पति की रोज-रोज की किचकिच से इस कदर तंग आई पत्नी, की...फैली सनसनी
jantaserishta.com
19 May 2024 10:24 AM IST

x
पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पति के अधजले शव को भी बरामद कर लिया है।
गुवाहाटी: असम में घरेलू विवाद का दुखद अंत हो गया। एक महिला अपने पति की रोज की मारपीट से इतना तंग आ गई कि उसने इससे हमेशा के लिए पीछा छुड़ाने के लिए खौफनाक कदम उठाया। महिला ने अपने पति की हत्या की। मर्डर के बाद भी जब उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने उसके शव को जला दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उसके पति के अधजले शव को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, हत्याकांड में महिला के साथ उसका नाबालिग बेटा भी शामिल था, उसे भी पकड़ लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक महिला ने अपने पति की हत्या की बात कबूल कर ली है। उसने दावा किया कि वह घरेलू हिंसा की शिकार थी। जोरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक श्वेतांक मिश्रा ने कहा, "चूंकि महिला का बेटा नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम, 2015 के बाल संघर्ष कानून (सीसीएल) के तहत उसकी जांच की जाएगी।"
पुलिस अधिकारी ने कहा, "अपने कबूलनामे में महिला ने दावा किया कि उसका पति हर दिन नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था और अपने बेटे को बचाने के लिए उसने अपने पति की हत्या करने जैसा कदम उठाया।" मृतक की पहचान प्रहलाद सोरेन के रूप में की गई। वह चाय बागान में मजदूरी का काम करता था।
यह घटना जोरहाट के मरियानी इलाके के मुरमुरिया चाय बागान के पास गुरुवार देर रात घटी। स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि उन्होंने सोरेन की पत्नी को अपने घर के पास कुछ जलाते हुए देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और सोरेन का अधजला शव बरामद किया। पुलिस ने कहा कि उन्होंने महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





