भारत

शराब छुड़ाने पत्नी करती थी ऐसी हरकत, तो पति ने लगाई फांसी

Admin2
25 April 2021 3:21 PM
शराब छुड़ाने पत्नी करती थी ऐसी हरकत, तो पति ने लगाई फांसी
x
फाइल फोटो 
सनसनीखेज मामला

झारखंड के रांची में धुर्वा डैम साइड के रहने वाले एक युवक ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतक का नाम सुबोध कुमार सिंह है और वह डैम साइड में अपने दो बच्चे और पत्नी के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि सुबोध शराब का अत्यधिक सेवन करता था। शराब पीकर आने के बाद वह अक्सर घर पर झगड़ा किया करता था। पत्नी उसके शराब पीने का विरोध करती थी। इस कारण दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। आशंका जतायी जा रही है कि इसी कारण सुबोध ने फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के अनुसार सुबोध शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। उसी शाम में पति-पत्नी के बीच शराब पीने की बात को लेकर झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद सुबोध खाना खाने के बाद अपने कमरे में गया और सो गया। शनिवार की सुबह जब सुबोध ने काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो परिजन परेशान हो गए। दरवाजा खटखटाया मगर भीतर से कोई आवाज नहीं आई। खिड़की से झांक कर देखा तो उसने फांसी लगा ली थी। इसकी सूचना धुर्वा थाने की पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

Next Story