भारत

बेहद खौफनाक: पत्नी को पति के अवैध संबंधों का विरोध करना पड़ा भारी, एक दिन हुआ ये...

jantaserishta.com
28 Sept 2022 2:25 PM IST
बेहद खौफनाक: पत्नी को पति के अवैध संबंधों का विरोध करना पड़ा भारी, एक दिन हुआ ये...
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
शादी के बाद भी उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था.
बक्सर: बिहार के बक्सर में पति ने पत्नी पर पेट्रोल छिड़क कर उसे आग लगा दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. आनन फानन में महिला को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत के चलते उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया. मामला कमरपुर इलाके का है. बताया जा रहा है कि पत्नी पति के अवैध संबंधों का विरोध कर रही थी. इसी बात से गुस्सा होकर पति ने उसे आग लगा दी.
पुलिस ने महिला को जलाकर मारने के प्रयास में आरोपी पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पीड़िता अंजलि देवी ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली है. उसकी शादी 21 नवंबर 2021 को बक्सर के कमरपुर निवासी सूर्य देव राय के साथ हुई थी. शादी के बाद भी उसके पति का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था.
इस बारे में जब उसे पता चला तो उसने पति से बात की. दोनों के बीच इसे लेकर अक्सर झगड़ा होता था. वहीं, महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. वह पति और ससुराल वालों से बहुत परेशान हो गई थी. लेकिन फिर भी वह जैसे-तैसे सब कुछ बर्दाश्त कर रही थी.
पीड़िता ने बताया कि शनिवार देर रात भी पति के अवैध संबंधों को लेकर उसका ससुराल में झगड़ा हुआ. गुस्से में रविवार की अल सुबह पति सूर्य देव ने उस पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा दी. ससुराल वालों ने भी उसकी कोई मदद नहीं की. चीख-पुकार सुनकर चौकीदार और पड़ोसी वहां पहुंचे. उन्होंने आग को बुझाया और महिला को अस्पताल पहुंचाया. लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसे वाराणसी रैफर कर दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि मामले में आरोपी पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पति अभी फरार है. जबकि, ससुर कमलेश्वर राय को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी पति को तलाशा जा रहा है. मामले की गंभीरता से जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story