भारत

पत्नी का चढ़ा पारा, अपने पति का किया ये हाल…

jantaserishta.com
22 March 2025 5:00 PM IST
पत्नी का चढ़ा पारा, अपने पति का किया ये हाल…
x
एक्शन में पुलिस.
झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने अपने पति की जीभ काट दी. जिससे पति घायल हो गया. उसे गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. घटना झालावाड़ जिले के एक गांव की बताया जा रही है.
अधिकारी के अनुसार महिला पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) और 118(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. महिला की पहचान रवीना सैन (23) के रूप में हुई है. घटना की सूचना शुक्रवार शाम को पुलिस को दी गई. सहायक उपनिरीक्षक बृजराज सिंह के अनुसार, बकानी कस्बे के कन्हैयालाल सैन (25) और सुनेल गांव की रवीना सैन ने डेढ़ साल पहले शादी की थी.
दंपति के बीच आपसी मनमुटाव था और वे अक्सर झगड़ते रहते थे. गुरुवार देर रात भी दोनों में झगड़ा हुआ था. सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों के अनुसार महिला ने गुस्से में कन्हैयालाल की जीभ का एक हिस्सा काट लिया. एएसआई ने बताया कि परिवार के सदस्यों ने कन्हैयालाल को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे झालावाड़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसका अभी इलाज चल रहा है.
परिवार के सदस्यों के अनुसार डॉक्टरों ने उन्हें बताया है कि जीभ को सिलकर वापस लगाया गया है. वहीं, एएसआई ने बताया कि घटना के बाद रवीना ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और दरांती से अपनी कलाई काटने की कोशिश की, लेकिन परिवार के सदस्यों ने उसे ऐसा करने से रोक लिया. फिलहाल कन्हैयालाल के भाई की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता का अभी इलाज चल रहा है और उसके बयान दर्ज नहीं किए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story