भारत

पत्नी ने दी जान, हथेली पर लिखा दिखा ये...

jantaserishta.com
15 July 2022 11:17 AM IST
पत्नी ने दी जान, हथेली पर लिखा दिखा ये...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला गेस्ट टीचर का शव उसके ससुराल में फांसी से लटका मिला. ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि बहू ने सुसाइड किया है जबकि मृतका के परिवार वाले इसे हत्या बता रहे हैं. मृतका की हथेली पर कथित सुसाइड नोट भी लिखा है. जिसमें लिखा है को वो अपनी मर्जी से जान दे रही है.

पुलिस के मुताबिक रायसेन की रहने वाली इंदु की शादी भोपाल निवासी सुभाष साहू से करीब 3 साल पहले हुई थी. इंदु शासकीय स्कूल में गेस्ट टीचर थी. गुरुवार सुबह इंदु के पति सुभाष ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है. जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक शव को नीचे उतार लिया गया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई.
पुलिस को मृतका के शव के पास पति की फोटो मिली जिसके पीछे लिखा था 'मैं बेवफा नहीं हूं'. इसके अलावा मृतका की हथेली पर भी लिखा 'मैं अपनी मर्जी से अपनी जान दे रही हूं. मम्मी, पापा, भैया सॉरी. मेरा मंगल मेरी जान ले गया'. पुलिस इन दोनों हैंडराइटिंग का मिलान भी करवा रही है.
पुलिस के मुताबिक महिला के पति ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी लगा ली है जबकि मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि दामाद उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था और उसपर शक करता था जिससे दोनों में विवाद भी हुआ. लेकिन हादसे से कुछ घंटों पहले जब बेटी से फोन पर बात हुई तो उसने सब कुछ सामान्य बताया था. लेकिन कुछ घंटों बाद उसकी मौत की खबर आई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story