भारत

पत्नी ने पति के टुकड़े-टुकड़े किए, कुछ दिन पहले ससुराल लौटी थी हत्यारिन

Nil dhankar
28 July 2023 8:03 AM IST
पत्नी ने पति के टुकड़े-टुकड़े किए, कुछ दिन पहले ससुराल लौटी थी हत्यारिन
x
पढ़े पूरी खबर
यूपी। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पत्नी ने अपने पति को रस्सी से चारपाई में बांधकर कुल्हाड़ी से काट डाला. इसके बाद शव के 5 टुकड़े कर दिए और उन टुकड़ों को गांव के पास नहर में फेंक दिया. पुलिस शव के टुकड़ों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ले रही है. देर रात तक शव बरामद नहीं हुआ है. पुलिस का कहना है कि महिला ने जुर्म कबूल कर लिया है. घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई.

जानकारी के अनुसार, थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम शिवनगर का निवासी 55 वर्षीय रामपाल मंगलवार सुबह से लापता था. रामपाल का पुत्र सोमपाल पत्नी-बच्चों के साथ गांव में दूसरे मकान में रहता है. रामपाल और उसकी पत्नी दुलारो देवी के बीच विवाद होता रहता था. दुलारो देवी की दोस्ती उसके पति रामपाल के दोस्त से हो गई थी. कुछ दिन पहले महिला उसी के पास जाकर रहने लगी थी. एक महीने पहले ही वह गांव आई थी. बीते बुधवार को दुलारो देवी ने बेटे को बताया कि उसके पिता घर पर नहीं हैं. इस पर बेटे ने अपने पिता के लापता होने की सूचना बुधवार को ही गजरौला थाने में दी. बेटे ने ये भी पुलिस को बताया कि उसकी मां कुछ दिन पहले ही आई है. इसको लेकर पुलिस को दुलारो देवी पर शक हो गया. पुलिस ने शक के आधार पर गुरुवार दोपहर बाद दुलारो देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. सख्ती से पूछताछ करने पर उसने अपने पति की हत्या कर देने की बात स्वीकार कर ली.

दुलारो देवी ने पुलिस को बताया कि रविवार रात उसने अपने पति को सोते समय चारपाई से बांध दिया और कुल्हाड़ी से काटकर शव के 5 टुकड़े कर दिए. इसके बाद टुकड़ों को गांव के पास नहर में फेंक दिया. दुलारो देवी की निशानदेही पर देर शाम नहर में रामपाल के खून से सने कपड़े और बिस्तर पुलिस ने बरामद कर लिया. सीओ अंशु जैन ने बताया कि शव के टुकड़े अभी बरामद नहीं हुए हैं. नहर के पानी को बंद करा दिया गया. गोताखोर तलाश में जुटे हैं. आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति उसे मारता पीटता था. जमीन गिरवीं रख दी थी और बेटी की शादी करनी है. उसने अकेले ही रविवार को पति की हत्या कर दी. सभी बिंदुओं पर जांच की जाएगी. हत्या में और कौन शामिल है, हत्या की असली वजह क्या है, इन बातों का पता लगाया जा रहा है.

Next Story