भारत

करवाचौथ की रात पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, वजह है 8 साल से नहीं हुआ था...

jantaserishta.com
6 Nov 2020 3:29 PM IST
करवाचौथ की रात पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, वजह है 8 साल से नहीं हुआ था...
x

फाइल फोटो 

करवाचौथ के मौके पर देश-विदेश में महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत कर रहीं थीं. वहीं मध्य प्रदेश में इसी दिन एक महिला पर अपने पति को जिंदा जला देने का सनसनीखेज आरोप लगा है. रिपोर्ट के मुताबिक पत्नी ने बच्चा नहीं होने को लेकर हुए विवाद के बाद पति पर केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया.

यह घटना गंधवानी के बोरडाबरा गांव की है. रात के करीब डेढ़ बजे विवाद के बाद पत्नी ने पति को जिंदा जलाने की कोशिश की. घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक विवाद होने की मुख्य वजह शादी के 8 साल बाद भी बच्चे नहीं होना था. पुलिस ने बताया कि बच्चे नहीं होने की वजह से पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा होता रहता था. घटना वाले दिन विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी हिरलबाई ने केरोसीन डालकर पति तोप सिंह को आग के हवाले कर दिया.

तोप सिंह के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग उनके घर पहुंचे और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक वो बुरी तरह झुलस चुके थे. नाजुक हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पति की मौत के बाद धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. गंधवानी थाना के प्रभारी जयराज सोलंकी ने बताया कि मौत से पहले पीड़ित पति का भी बयान लिया गया और उसी आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया.

ग्रामीणों के मुताबिक घटना के समय तोप सिंह की छोटी बहन घर पर ही थी और वो खाना खाकर सो गई थी. तोप सिंह जब रात में 11 बजे घर पहुंचा तो बच्चे की बात को लेकर ही दोनों का झगड़ा शुरू हो गया. दोनों को एक दूसरे पर दूसरी शादी कर लेने का शक था जिसके बाद यह विवाद और बढ़ गया था.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story