भारत
अहमदाबाद विमान हादसे के पीड़ित परिजनों के साथ खड़ा है पूरा राष्ट्र : विनोद बंसल
jantaserishta.com
15 Jun 2025 11:23 AM IST

x
नई दिल्ली: गुजरात के अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया विमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए देशभर में प्रार्थनाएं, श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के तत्वावधान में रविवार को दक्षिण दिल्ली के संत नगर स्थित आर्य समाज मंदिर में शांति यज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने कहा कि विमान हादसे में जान गंवाने लोगों के परिजनों के साथ पूरा राष्ट्र खड़ा है।
विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत की। उन्होंने कहा, "दक्षिण दिल्ली के संत नगर में आर्य समाज मंदिर, ईस्ट ऑफ कैलाश में विहिप की ओर से विमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा आयोजित की गई। इस विमान हादसे में कई परिवारों ने अपने परिजनों को खो दिया। हमने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और भगवान से उनके परिवारों को शक्ति और साहस प्रदान करने के लिए प्रार्थना की। हमने यह भी प्रार्थना की कि इस दुखद दुर्घटना में वैश्विक एजेंसियों के सहयोग से भारत द्वारा की जा रही गहन जांच सुनिश्चित करे कि यह विमानन इतिहास में अपनी तरह की आखिरी दुर्घटना हो। विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ पूरा राष्ट्र खड़ा है।"
ज्ञात हो कि देशभर में विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-पाठ और हवन किया जा रहा है। 14 जून को बिहार के मुजफ्फरपुर में आर्य समाज मंदिर में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए शांति यज्ञ और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में आर्य समाज के सदस्यों ने भाग लिया और वैदिक रीति से यज्ञ कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अतिरिक्त, मुरादाबाद में वैदिक रीति से यज्ञ कराया गया और अहमदाबाद विमान हादसे में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया के विमान हादसे में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। देशभर में विभिन्न स्थानों पर इस दुखद घटना के लिए शोक और प्रार्थना सभाएं आयोजित की जा रही हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





