भारत

पूरा परिवार खत्म: सनकी युवक ने बहाया खून, मंजर देख कांप उठी रूह

jantaserishta.com
4 Nov 2022 2:23 PM IST
पूरा परिवार खत्म: सनकी युवक ने बहाया खून, मंजर देख कांप उठी रूह
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

टंकी में कूदकर अपनी जान दे दी.
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां नशे के आदि युवक ने अपने पूरे परिवार को मौत के घाट उतारा. फिर खुद भी पानी की टंकी में कूदकर अपनी जान दे दी. इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को कई चौंका देने वाली बातें पता चली.
यह घटना लोहावट के पीलवां गांव की है. जहां 38 वर्षीय शंकर विश्नोई अपने भाई, माता-पिता, पत्नी और बच्चों के साथ खेत पर ही रहता था. वह नशे का आदि था, जिसकी वजह से परिवार के सभी लोग उससे परेशान थे. थाना अधिकारी लोहावट बद्री प्रसाद मीणा ने बताया कि उसने गुरुवार रात परिवार के सभी सदस्यों को नींबू की शिंकजी में नींद की गोलियां मिलाकर पिलाई थी.
जब सब गहरी नींद में सो गए तो उसने सबसे पहले घर से करीब 100 मीटर दूर खेत में ही सो रहे अपने पिता 55 वर्षीय सोनाराम विश्नोई की कुल्हाड़ी से काटा. फिर घर वापस आया जहां उसने अपनी मां 55 वर्षीय चंपा देवी और अपने बड़े बेटे 12 साल के लक्ष्मण को कल्हाड़ी से वार कर हमेशा के लिए मौत की नदीं सुला दिया.
पत्नी के पास उसका छोटा बेटा दिनेश (8) सो रहा था. उसे उठाया और पानी की टंकी में फेंक दिया. फिर घर से निकल कर कुछ दूर अपने मामा के घर की टंकी में खुद कूदकर अपनी जान दे दी. मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि शंकर पहले इस घटना को बुधवार को ही अंजाम देना चाहता था क्योंकि बुधवार को उसने सभी सदस्यों को नींद की गोलियां दी थी. लेकिन उस दिन देर रात पूरा परिवार जागता रहा. इसके बाद उसने गुरुवार रात शिकंजी में मिलाकर सभी को तीन-तीन गोलियां दी. जिससे सब गहरी नींद में सो गए. घटना की जानकारी मिलते ही जोधपुर से ग्रामीण एएसपी सुनील पवार एफएसएल की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story