भारत

पूरा देश और विश्व इस समय राममय है, पीएम मोदी देश के लिए सब कुछ करने को हैं तैयार: अरुण गोविल

jantaserishta.com
26 March 2024 4:22 PM IST
पूरा देश और विश्व इस समय राममय है, पीएम मोदी देश के लिए सब कुछ करने को हैं तैयार: अरुण गोविल
x
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मेरठ से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार एवं रामानंद सागर के रामायण सीरियल में भगवान राम का रोल करने वाले अरुण गोविल ने कहा है कि इस समय पूरा देश और पूरा विश्व राममय है।
मेरठ से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार घोषित होने के बाद मंगलवार को पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पहुंचने पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मेरठ उनकी जन्मभूमि है। वह वहीं पैदा हुए और बड़े हुए। इसलिए वह मेरठ से चुनाव लड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हैं।
भाजपा के 370 और एनडीए गठबंधन के 400 पार के लक्ष्य के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य निश्चित तौर पर पूरा होगा। उन्होंने कहा कि इस समय पूरा देश और पूरा विश्व राममय है। देश उनकी ऊर्जा से ओत-प्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में उन्हें एक नेता नहीं बल्कि ऐसा कर्मठ व्यक्ति नजर आता है जो देश के लिए, देश के लोगों के लिए सब कुछ करने को तैयार है और सारे वादे पूरे कर रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने राम मंदिर बनाने का भी वादा पूरा किया। अरुण गोविल ने भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल से मुलाकात कर चुनावी तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story