
x
पढ़ें पूरी खबर.
लखनऊ: लखनऊ के मदेयगंज इलाके से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. किन्नर सानिया उर्फ सनी ने आरोप लगाया है कि मेहंदी टोला अलीगंज के रहने वाले मारूफ ने उससे शादी कर साथ रहने का वादा किया था. उसने भरोसे का फायदा उठाया और घर से लाखों के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गया. सानिया का कहना है कि मारूफ स्कूटी से उसे काम पर छोड़ने जाता था. उस पर भरोसा हो गया था.
पीड़िता के मुताबिक, 21 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे वह काम के लिए निकली थी, तभी एक अज्ञात नंबर से फोन आया. कॉल करने वाले ने बताया कि मारूफ ने किसी दूसरी महिला से शादी कर ली है. जल्द विदेश भागने की तैयारी में है. दोपहर करीब एक बजे जब सानिया घर लौटी तो देखा कि मारूफ घर से गायब था और अलमारी से सोने की चेन, मंगलसूत्र, कान के झाले, करीब 250 ग्राम चांदी की पायल, लगभग दो लाख रुपये कैश और अन्य कीमती सामान भी गायब था.
सानिया ने आरोप लगाया कि मारूफ पहले भी 7 अक्टूबर 2025 को इसी तरह घर से सामान लेकर भाग चुका था. उस समय मदेयगंज थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन 13 अक्टूबर 2025 को मारूफ ने माफी मांगकर समझौता कर लिया था और दोबारा साथ रहने लगा. पीड़िता का कहना है कि इस बार उसने पूरी योजना के तहत घटना को अंजाम दिया और परिवार भी उसका साथ दे रहा है.
पीड़िता ने मारूफ के पिता इश्तियाक अहमद, मां नुसरत, भाई शावेज, बहन और अन्य परिजनों पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है. सानिया का कहना है कि मारूफ के परिजन उसकी कोई जानकारी नहीं दे रहे, उल्टे गाली-गलौज और बदतमीजी कर रहे हैं. मदेयगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर धोखाधड़ी और चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





