भारत
दुल्हन का अता-पता नहीं शादी से पहले, वर-वधू पक्ष में झगड़ा
jantaserishta.com
27 April 2024 9:06 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
वाराणसी: वाराणसी के चौबेपुर के एक गांव में मंगलवार को गाजीपुर के बहुरा गांव से बरात आई थी। जयमाल के दौरान युवती लापता हो गई। प्रकरण में अब युवती के पिता की तहरीर पर चौबेपुर पुलिस ने रामचंदीपुर निवासी मंथन यादव और अज्ञात पर अपहरण का केस दर्ज किया है।
युवती के पिता ने तहरीर में बताया है कि शादी के दिन युवती खेत की ओर गई थी। तभी रामचंदीपुर निवासी मंथन यादव और एक अन्य ने बेटी का अपहरण कर लिया। एक लड़के ने देखा तो शोर मचाया। हालांकि शादी के दिन तेज आवाज में गीत - संगीत के कारण कोई आवाज नहीं सुन सका और युवक बेटी का अपहरण कर ले गये।
बता दें कि बीते मंगलवार को शादी के दिन युवती के परिजनों ने बरातियों का सत्कार किया। जयमाल से पहले दुल्हन लापता हो गई। सामान और खर्च को लेकर वर-वधू पक्ष में विवाद भी हुआ था। वर पक्ष ने चौबेपुर थाने पर तहरीर दी। पंचायत के बाद दोनों पक्ष एक-दूसरे को सामान लौटाने पर रजामंद हुए थे। उसके बाद युवती के पिता पुलिस के पास पहुंचे। उन्होंने बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही दुल्हन का पता लगा लिया जाएगा।
Tagsवाराणसीवाराणसी न्यूज़वाराणसी पुलिसलापताअपहरणशादीVaranasiVaranasi NewsVaranasi Policemissingkidnappingmarriage
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





