भारत

2 लड़कियों का अता-पता नहीं, मोबाइल बंद मिला, और...मचा हड़कंप

jantaserishta.com
10 Nov 2022 4:35 PM IST
2 लड़कियों का अता-पता नहीं, मोबाइल बंद मिला, और...मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

पुलिस की कई टीमें लगाकर लड़कियों को ढूंढ़ रही हैं.
लखनऊ: यूपी रोडवेज की बस में सवार दो लड़कियों के रास्ते से गायब होने के बाद हड़कंप मच गया है. इसके बाद परिजनों ने मिसिंग रिपोर्ट लिखाई है. पुलिस की कई टीमें लगाकर लड़कियों को ढूंढ़ रही हैं. जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के कृष्णानगर में रहने वाली दोनों लड़कियां बाबा गुरु नानक के पाठ में शामिल होने के लिए कानपुर गई थीं.
इसके बाद रोडवेज की बस से वापस आ रहीं थीं. रोडवेज बस के अंदर का एक वीडियो बनाकर भी परिजनों को भेजा गया था. मगर, वीडियो भेजने के बाद लड़कियों का मोबाइल बंद हो गया और आखिरी बार उनकी लोकेशन उन्नाव में मिली थी.
लड़कियों के पिता प्रीतपाल सिंह ने बताया कि दोनों बहनें अपनी मुंहबोली बहन के घर नानक देव के जन्मदिन पाठ में शामिल होने के लिए 8 नवंबर को लखनऊ से कानपुर गईं थीं. इसके बाद नौ नवंबर की शाम करीब चार बजे दोनों कानपुर से लखनऊ के लिए निकली थीं.
दोनों ने वॉट्सऐप पर बस में बैठने के बाद का वीडियो भी भेज दिया था. इसके बाद शाम करीब 5.30 बजे के बाद से दोनों का मोबाइल बंद हो गया. इसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका. पुलिस ने गुरुवार 10 नवंबर को दोनों की गुमशुदगी की शिकायत ले ली है.
इसके साथ ही पुलिस ने लड़कियों के सर्च ऑपरेशन में कई टीमें लगा दी हैं. मगर, अभी तक उनके बारे में कोई खास जानकारी पुलिस को नहीं लगी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story