भारत

सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत

jantaserishta.com
20 April 2026 1:22 PM IST
सात दिन बाद होने वाली थी शादी, कारतूस लोड करते समय चली गोली से युवक की मौत
x
समारोह में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई.
बिहार शरीफ: बिहार में नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र के अमावा गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह की खुशी तब मातम में बदल गई, जब हर्ष फायरिंग के लिए बंदूक में गोली लोड करते समय ही गोली चल गई और एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
बताया गया कि मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के गौसनगर के रहने वाले छोटू कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक सात दिन बाद छोटू की भी शादी होने वाली थी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि घटना उस समय हुई, जब छोटू अपने दोस्त मंटू कुमार के तिलक समारोह में अमावा गांव गया था।
समारोह के कारण उत्सव का माहौल था। कार्यक्रम स्थल पर छोटू अपने दोस्तों के साथ स्टेज पर नाच रहा था। नाचते-नाचते उसने अपनी जेब से देसी कट्टा निकाला और उसे लहराने लगा। नाचते हुए जब वह हथियार में गोली लोड करने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और गोली उसे जा लगी।
आनन-फानन में छोटू को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। बताया गया कि छोटू दिल्ली में रहकर कुछ काम करता था और शादी के कारण ही घर आया था। पुलिस फिलहाल उस हथियार को बरामद करने का प्रयास कर रही है, जिससे गोली चली थी। घटनास्थल पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की एक टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस के मुताबिक, छोटू कुमार का आपराधिक गतिविधियों का इतिहास रहा है। वह पहले भी हथियारों के अवैध कब्जे और लूटपाट जैसे गंभीर अपराधों के सिलसिले में जेल जा चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story