भारत

बारातियों को बदसलूकी करना पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, फिर...

jantaserishta.com
25 April 2021 8:48 AM IST
बारातियों को बदसलूकी करना पड़ा भारी, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, फिर...
x

DEMO PIC

दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलवाया जा रहा है...

बरेली. बरेली (Bareilly) में शराब के नशे में डीजे पर डांस कर रहे बारातियों ने मां और भाई से अभद्रता की तो दुल्हन ने शादी से इंकार (Refusal To Marry) कर दिया. इसके बाद बारात को बैरंग लौटना पड़ा. हालांकि, लोगों ने समझौता कराने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी. अब दुल्हन (Bride) के पिता ने दुल्हा पक्ष के खिलाफ शेरगढ़ थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है. दरअसल, बरेली के भोजीपुरा के लोग शेरगढ थाना क्षेत्र के गांव जिया नगला में बारात लेकर पंहुचे थे. दुल्हन के यहां पंडाल में डीजे भी बज रहा था, जिस पर दुल्हा का चचेरा भाई अपने दोस्तों के साथ शराब के नशे में डांस कर रहा था. तो कुछ बच्चे भी डीजे पर आकर नाचने लगे. तब आरोप लगा कि बारातियों ने उन बच्चों को धक्का देकर गिरा दिया, जिसमें उन बच्चों को चोट लग गई. शोर होने पर दुल्हन की मां व उसका छोटा भाई भी डीजे पर हंगामा कर रहे बारातियों को शांत करने की कोशिश की जिसमें दूल्हे पक्ष के लोगो ने दुल्हन की मां व भाई को भी धक्का देकर गिरा दिया.

दुल्हन के घर वाले बारातियों को समझाने में जुटे हुए थे लेकिन वो किसी की बात सुनने को तैयार नही थे. इसी बीच में जयमाला छोड़कर दूल्हा भी हंगामा वाली जगह पर पहुंच गया और बारातियों को समझाने की जगह उल्टा लड़की वालों को हड़काने में लग गया. आरोप है कि दूल्हे ने दुल्हन के घर वालो को पीटने की धमकी दे दी, जिसपर ग्रामीणों ने उसे समझाकर शान्त कराने का प्रयास किया लेकिन गुस्से में आकर दूल्हे ने भी ग्रामीणों से बदसलूकी कर दी.
दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलवाया जा रहा है
ऐसे में दूल्हे पक्ष के लोगो के व्यवहार से आजिज आकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. इतना सुनते ही हंगामा करने वाले लोग शांत हो गए और दुल्हन को मनाने में लग गए. लेकिन दुल्हन ने बताया कि मैं ऐसे लड़के से शादी हरगिज नहीं करूंगी जो अपने से बड़ो की इज़्ज़त करना न जानता हो. जिसके बाद दूल्हे के घर वाले बगैर दुल्हन लिए बारात को वापस ले आये. वही, लड़की पक्ष ने शेरगढ थाने में लड़के पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है. इंस्पेक्टर शेरगढ़ का कहना है कि शादी न करने को लेकर लड़की पक्ष ने तहरीर दी है. पूरे मामले में कानूनी सलाह लेकर कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलवाया जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story