भारत

धूमधाम से निकली बारात, लड़की का घर नहीं मिलने पर मायूस होकर लौट गई

jantaserishta.com
14 July 2024 1:17 PM IST
धूमधाम से निकली बारात, लड़की का घर नहीं मिलने पर मायूस होकर लौट गई
x
युवती के साथ उसके पिता भी अक्सर फोन कर शादी करवाने की बात कहते थे।
लखनऊ: यूपी के उन्नाव के औरास से गुरुवार को धूमधाम से बारात निकली। बैंड बाजे की धुन पर नाचते- गाते बाराती लखनऊ के रहीमाबाद के हासिमपुर गांव पहुंचे। रात भर दूल्हा बारातियों के साथ सुसराल खोजता रहा। बारातियों को यहां न तो मंडप दिखा न ही उसका घर। दूल्हन व उसके परिवार वालों का बारातियों को कुछ पता नहीं चला तो शुक्रवार सुबह बारात लौट गई।
शनिवार को दूल्हे ने रहीमाबाद थाने में तहरीर दी है। सोनू ने आरोप लगाया कि युवती ने जरूरत बताकर चार साल में उसने पांच लाख रुपये ऐंठ लिए। बातों में आकर रुपये देता गया। उसे नहीं पता था कि उसके साथ इतना बड़ा धोखा हो रहा है। युवती के साथ उसके पिता भी अक्सर फोन कर शादी करवाने की बात कहते थे।
उन्‍नाव के औरास दलेलपुर निवासी सोनू के मुताबिक चार वर्ष पहले उनकी मुलाकात चंडीगढ़ में काजल नाम की युवती से हुई थी। उसने अपना घर लखनऊ के रहीमाबाद का हासिमपुर गांव बताया था। धीमे- धीमे दोनों की बीच प्रेम प्रसंग हो गया। अक्सर उससे बात होने लगी। दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। कुछ समय पहले काजल ने अपने पिता शीशपाल से बात करवाई। उसके पिता ने फोन पर ही 11 जुलाई को शादी की तारीख तय कर दी। 11 जुलाई को बारात लेकर बताए गए पते पर पहुंचे तो पता लगा कि इस नाम से यहां कोई नहीं रहता है। थाना प्रभारी रहीमाबाद के मुताबिक तहरीर पर जांच की जा रही है।
सोनू के मुताबिक 10 जुलाई की रात में काजल से उसकी बात हुई थी। उसने बताया था कि शादी की तैयारी पूरी हो गई है। रिश्तेदार घर पर आ गए हैं। शादी के पहले कई कार्यक्रम होने हैं। अब बारात लेकर आना फोन पर बात नहीं हो पाएगी। गुरुवार को रहीमाबाद बारात लेकर पहुंचने पर फोन किया तो वह स्चिव ऑफ था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story