भारत

दुल्हन को बारातियों ने दिया ऐसा धोखा, मामला थाने तक पहुंचा

admin
27 Nov 2023 11:03 AM GMT
दुल्हन को बारातियों ने दिया ऐसा धोखा, मामला थाने तक पहुंचा
x

घरौंडा। हाथों में मेहंदी लगाई दुल्हन सारा दिन दूल्हे का इंतजार करती रही, लेकिन दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। यह मामला गांव मुंडो गढ़ी का है जहां आज जिला यमुनानगर के गांव शाहपुर बेदी से एक बारात गांव मुंडी गढ़ी पहुंचनी थी, लेकिन बीती देर शाम तक जब बारात गांव में नहीं पहुंची तो लड़की पक्ष वालों की बेचैनियां बढ़ने लगी और उन्होंने लगातार मोबाइल पर संपर्क साधा तो जो बात दूल्हा पक्ष की तरफ से सामने आई। उसको सुनकर लड़की पक्ष के होश उड़ गए।

बताया जा रहा है कि दूल्हे ने यह शर्त रख दी कि अगर उसे शादी में गाड़ी दी जाए तो वह बारात लेकर आ सकता है। देर शाम तक मोबाइल के माध्यम से वार्तालाप चलता रहा, लेकिन करीब 12 घंटे बीत जाने के बाद भी बारात गांव में नहीं पहुंची थी। जैसे ही इस खबर की सूचना गांव के लोगों को लगी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण लड़की के पिता के घर पहुंचने लगे और लड़की के पिता को आश्वासन दिया कि सब कुछ ठीक हो जाएगा।

परिजनों का आरोप है कि दहेज के चलते दूल्हा पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं पहुंचे। गांव मुंडो गढ़ी के रहने वाले गफ्फार के भतीजे आजम ने बताया कि उनकी उसकी चेचरी बहन की शादी यमुनानगर के शाहपुर बेदी गांव में रिश्ता हुआ था। रिश्ता लगभग तीन साल पहले हुआ था। दूल्हा पक्ष ने बाइक की मांग की थी जोकि दीपावली पर दी थी। इसी के साथ दूल्हा पक्ष को पांच लाख रूपये भी दिए थे। जिसके उन्होंने मकान बना लिए थे। रविवार को गांव में बारात आनी थी, लेकिन दहेज़ के चलते बारात नहीं पहुंची। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। सूचना मिलते ही डायल 112 गांव में पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story