भारत
दरवाजे पर थी बारात, दुल्हन ने कर दिया शादी से इनकार और फिर...
jantaserishta.com
16 March 2024 1:16 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
लखनऊ: मैनपुरी में कस्बा स्थित गेस्ट हाउस में दुल्हन ने शादी के दौरान फेरे लेने से इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार की खबर मिली तो दूल्हा पक्ष में हड़कंप मच गया। विवाद दूल्हे पक्ष की ओर से शुरू हुआ। दूल्हा पक्ष दुल्हन के लिए जो आभूषण लेकर आया था, उससे दुल्हन और उसके घर वाले संतुष्ट नहीं थे। आनन-फानन में जेवरों का इंतजाम किया गया और समझौता हुआ। तब दुल्हन फेरे लेने के लिए तैयार हुई। इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
नगर के एक गेस्ट हाउस में गुरुवार की रात कुरावली से बारात आई थी। बारात पहुंची तो घरातियों ने बारातियों का जमकर स्वागत किया। दावत आदि के बीच दरवाजे की रस्म शुरू हुई। इसके बाद जयमाला से जुड़े कार्यक्रम पूरे हो गए लेकिन जब दूल्हा पक्ष ने लड़की के लिए लाए गए जेवरात और कपड़े लड़की पक्ष को दिए तो कम आभूषण देखकर परिजन नाराज हो गए। दुल्हन ने भी फेरे लेने से इनकार कर दिया। आनन-फानन में दूल्हा पक्ष कुरावली वापस गया और जेवर व अन्य सामान लेकर लौटकर आया। इसके बाद फेरों की रस्म अदायगी हुई और विदाई की गई। इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामला कस्बा में चर्चा का विषय बना हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





