भारत

एनसीआर में पूरे हफ्ते मौसम रहेगा सुहावना, रिमझिम बारिश के साथ पारे में आएगी गिरावट

jantaserishta.com
12 Aug 2025 10:45 AM IST
एनसीआर में पूरे हफ्ते मौसम रहेगा सुहावना, रिमझिम बारिश के साथ पारे में आएगी गिरावट
x
नोएडा: दिल्ली-एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहेगा। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अगस्त से लेकर 17 अगस्त तक लगातार बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में रिमझिम बारिश व गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ती रहेंगी।
इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार 12 और 13 अगस्त को दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इन दोनों दिनों में अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। नमी का स्तर 55 से 70 प्रतिशत तक रहेगा, जिससे मौसम में हल्की ठंडक का अहसास होगा।
14 अगस्त को आसमान आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा और मध्यम बारिश की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। नमी का स्तर 70 से 90 प्रतिशत तक बढ़ने के कारण हल्की ठंडक के साथ उमस भी महसूस की जा सकती है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी मौसम मेहरबान रहेगा।
मौसम विभाग का कहना है कि इस दिन अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। आसमान में घने बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। हालांकि, विभाग ने किसी तरह की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की है।
16 और 17 अगस्त को भी बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है। इन दिनों में तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह बारिश का दौर मानसून की सक्रियता का नतीजा है और अगले एक सप्ताह तक इसका असर पूरे एनसीआर क्षेत्र में देखने को मिलेगा। लगातार हो रही रिमझिम बारिश न सिर्फ गर्मी से राहत देगी बल्कि हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) में भी सुधार ला सकती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story