Top News

बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज! वैलेंटाइन डे का वेट कर रहे लवर्स को झटका, मौसम विभाग का अपडेट

10 Feb 2024 9:00 PM GMT
बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज! वैलेंटाइन डे का वेट कर रहे लवर्स को झटका
x

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली का मौसम आने वाले दिनों में एक बार फिर से बदलने वाला है। हालांकि, लोगों को अभी सुबह और शाम ठंड का सामना करना पड़ेगा। दिन में धूप निकलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 फरवरी यानी बुधवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिल्ली में शनिवार …

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली का मौसम आने वाले दिनों में एक बार फिर से बदलने वाला है। हालांकि, लोगों को अभी सुबह और शाम ठंड का सामना करना पड़ेगा। दिन में धूप निकलती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 14 फरवरी यानी बुधवार को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो शुक्रवार से लगभग डेढ़ डिग्री कम था। मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिन तक सुबह-शाम ठंडक बनी रहेगी, लेकिन दिन में धूप के चलते ठंड से राहत मिलेगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि सामान्य है।

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि अगले तीन से चार दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री पहुंचने की संभावना है। वहीं, न्यूनतम तापमान अगले सप्ताह नौ से 10 डिग्री के आसपास रहेगा।

वहीं, हवा की रफ्तार धीमी पड़ने के चलते राजधानी में बीते 24 घंटे में तेजी से प्रदूषण बढ़ा है। बीते चार दिन से जहां प्रदूषण मध्यम श्रेणी में बना हुआ था। वहीं, शनिवार को यह बेहद खराब श्रेणी के समीप पहुंच गया।

शुक्रवार को दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 145 दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 295 पर पहुंच गया। यह खराब श्रेणी में आता है, लेकिन 301 पहुंचते ही यह बेहद खराब श्रेणी में चला जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि अगले तीन दिन तक प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में रहने के आसार हैं।

जानकारी के अनुसार, राजधानी में हल्की बारिश के साथ हवा की रफ्तार बीते दिनों बढ़ी थी। इसके चलते दिल्ली में लगभग साढ़े तीन माह बाद प्रदूषण से राहत मिली थी। करीब 110 दिन बाद दिल्ली का प्रदूषण मध्यम श्रेणी में लौटा था। बीते कुछ दिन से हवा की रफ्तार में बढ़ोत्तरी देखने को मिली थी।

    Next Story