भारत

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे बीजेपी विधायक पंकज सिंह की बढ़ी संपत्ति, जानिए सब कुछ!

jantaserishta.com
19 Jan 2022 5:35 PM IST
देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे बीजेपी विधायक पंकज सिंह की बढ़ी संपत्ति, जानिए सब कुछ!
x

नोएडा: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे और नोएडा से विधायक पंकज सिंह को बीजेपी ने एक बार फिर इसी सीट से टिकट दिया है। बुधवार को उन्‍होंने अपना पर्चा दाखिल किया। इसके साथ चुनाव आयोग को दी अपनी सम्‍पत्ति की जानकारी में पंकज सिंह ने बताया है कि उनके पास करीब 40 हजार रुपए नगद राशि है। जबकि उनकी सालाना आय 3.71 लाख रुपए है। जबकि उनकी पत्नी की सालाना आय 18 लाख 69 हजार बताई गई है।

हालांकि पिछले पांच वर्षों में पंकज सिंह की चल सम्‍पत्ति 1.60 करोड़ रुपए से बढ़कर 2.42 करोड़ रुपए और अचल सम्‍पत्ति 1.45 करोड़ रुपए से बढ़कर 2.33 करोड़ रुपए की हो गई है। पंकज सिंह ने 2017 के चुनाव में दिए गए अपनी सम्‍पत्ति के ब्‍योरे में बताया था कि उनके पास 35,400 रुपए नगद धनराशि है। इस बार दिए गए ब्‍योरे में उन्‍होंने बताया है कि उनके पास करीब 40 हजार रुपए नगद हैं।
पंकज सिंह इस समय कोरोना पॉजिटिव हैं। इसके चलते वह खुद अपना फार्म जमा नहीं कर पाए। पार्टी सांसद डॉ.महेश शर्मा ने उनका फार्म जमा किया। बताया जा रहा है कि पंकज सिंह ने अपने घर के मंदिर में बैठकर नामांकन पत्र भरा। वहां से डॉ.महेश शर्मा और नोएडा के भाजपा महानगर अध्‍यक्ष मनोज गुप्‍ता फार्म लेकर कलेक्‍ट्रेट में जमा करने गए। दिए गए ब्‍योरे के मुताबिक पंकज सिंह के खिलाफ कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है। पंकज सिंह की उम्र 43 वर्ष है। 2017 में पहली बार उन्‍होंने नोएडा से ही चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में पंकज सिंह ने सुनील चौधरी को एक लाख से अधिक वोटों से हराया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story