भारत

स्वामी रामदेव के योग को प्रोमोट करने का अंदाज, बाहर सिलेंडर ढूँढ रहे, अपने पास दो सिलेंडर हैं उनमें तो ऑक्सिजन ले

Kunti Dhruw
7 May 2021 5:49 PM GMT
स्वामी रामदेव के योग को प्रोमोट करने का अंदाज, बाहर सिलेंडर ढूँढ रहे, अपने पास दो सिलेंडर हैं उनमें तो ऑक्सिजन ले
x
सोशल मीडिया पर योगगुरु स्वामी रामदेव का एक वीडियो वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर योगगुरु स्वामी रामदेव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे लेकर यूजर्स रामदेव की जमकर खिंचाई कर रहे हैं। दरअसल इस वीडियो में रामदेव कहते दिख रहे हैं कि बेवजह लोगों ने नकारात्मक माहौल बना रखा है। योग के जरिए ऑक्सीजन लेवल बढ़ाने का रामदेव दावा कर रहे हैं और कह रहे हैं कि आपकी नाक ही ऑक्सीजन सिलेंडर है।

वीडियो में रामदेव कहते नजर आ रहे हैं, 'भगवान ने पूरा ब्रह्मांड ऑक्सीजन से भर रखा है ले तो ले। ले तो ले बावड़े। बाहर सिलेंडर ढूंढ रहे हैं। अपने भीतर दो सिलेंडर लगा रखे हैं। भर । सिलेंडर कम पड़ गए।' रामदेव कहने लगे कि आपकी नाक सिलेंडर हैं, दो हाथ नर्स हैं। भर लो ऑक्सीजन जिनको ऑक्सीजन की कमी पड़ जाए तो बता देना। रामदेव कहने लगे कि जिनका ऑक्सीजन 80 पर आ गया था उनका लेवल उन्होंने योग के जरिए 100 तक ला दिया। रामदेव कहने लगे, ' जो लोग कह रहे हैं कि बिस्तर, दवा ऑक्सीजन और श्मशान कम पड़ गए उनको हौसला रखना चाहिए। नकारात्मक माहौल नहीं बनाना चाहिए।'
बता दें कि भारत में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4.14 लाख नए मामले दर्ज किए गए। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2.14 करोड़ से अधिक हो गयी है। इनमें से 36 लाख से अधिक मामले वर्तमान में सक्रिय हैं, जबकि 1.76 करोड़ से अधिक लोग ठीक हुए हैं। 3,915 नई मौतों के साथ, कुल मौतों का आंकड़ा अब 2.34 लाख से अधिक है।
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कर्नाटक हाईकोर्ट के आदेश पर हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें केंद्र सरकार को राज्य के लिए ऑक्सीजन के दैनिक कोटे को 965 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 1200 मीट्रिक टन करने के लिए कहा गया था। शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ केंद्र की चुनौती को खारिज कर दिया।
Next Story