भारत

BIG BREAKING: मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात बदमाश, तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज

jantaserishta.com
9 March 2025 9:44 AM IST
BIG BREAKING: मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात बदमाश, तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज
x
बड़ा एक्शन.
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में रविवार को तड़के 1 लाख रुपये के इनामी बदमाश से मुठभेड़ हो गई. जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को मार गिराया. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी. बताया जाता है कि बदमाश पर यूपी के अलावा कई राज्यों में विभिन्न धाराओं में तीन दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे.
अधिकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ रविवार तड़के मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी वांछित अपराधी मारा गया. पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशांत कुमार ने बताया कि मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे के नेतृत्व में एक अभियान में आरोपी फाति उर्फ ​​असद को गोली लगी है.
इस गोलीबारी में वह घायल हो गया. जिसके बाद उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डीजीपी ने बताया कि फाति छैमार गिरोह का सरगना था और उत्तर प्रदेश, राजस्थान और जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों में लूट, डकैती और हत्या के तीन दर्जन से अधिक मामलों में वांछित था. संगठित अपराध के खिलाफ उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई में उसकी मौत को एक बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story