भारत

सामने आए Mahindra Scorpio-N के फीचर्स, खत्म हुआ इंतजार!

jantaserishta.com
21 May 2022 6:14 PM IST
सामने आए Mahindra Scorpio-N के फीचर्स, खत्म हुआ इंतजार!
x

नई दिल्ली: Mahindra Scorpio-N 2022 में महिंद्रा की सबसे बड़ी लॉन्च होने वाली है. कंपनी 27 जून को इसकी लॉन्चिंग करने जा रही है, लेकिन उससे पहले कंपनी ने इसका लेटेस्ट टीजर और फर्स्ट लुक रिवील किया है. साथ ही इसके टॉप-10 फीचर्स भी सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में...

Mahindra & Mahindra ने Mahindra Scorpio-N 2022 को नए बॉडी-ऑन-प्लेटफॉर्म पर डेवलप किया है. ऐसे में लोगों को पुरानी स्कॉर्पियो का ऑप्शन भी मिलेगा. इसे नया नाम Scorpio Classic दिया जा सकता है.
महिंद्रा ने कंफर्म किया है कि Mahindra Scorpio-N 2022 में राइडर्स को 4x4 व्हील ड्राइव मिलेगी. इस तरह ये कार ऑफ-रोड ट्रैवेल करने वालों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन बनेगी. नई Mahindra Scorpio-N 2022 का कोडनेम Z101 है.
Mahindra Scorpio-N 2022 में डुअल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलेंगी. नए टीजर में भी ये कंफर्म हुआ है. इसकी वजह से कार को काफी स्पोर्टी लुक मिलता है.
Mahindra Scorpio-N 2022 में इंडिकेटर्स को डायनामिक बनाया गया है. ये स्लीक डिजाइन के होंगे और एलईडी के साथ आएंगे. ये कुछ-कुछ Mahindra XUV700 की तरह होंगे.
Mahindra Scorpio-N 2022 में इंफोटेनमेंट स्क्रीन वर्टिकल होगी. इसका साइज भी काफी बड़ा होने वाला है. अब तक सामने आई जानकारी के हिसाब से ये कार के डैशबोर्ड के बीचोंबीच होगीँ
कंपनी नई Mahindra Scorpio-N 2022 को किसी भी एंगल में Mahindra XUV700 से कमतर नहीं दिखाना चाहती है. इसलिए नई Big Daddy of SUVs में ड्राइवर डिस्प्ले पूरी तरह डिजिटल होने की उम्मीद है.
इस नई एसयूवी में मल्टीफंक्शन स्टीयरिेंग व्हील होगा. ये स्पोर्टी लुक में फ्लैट-बॉटम डिजाइन के साथ आ सकता है. इस पर कई कंट्रोल बटन होंगे जो मुख्य तौर पर Mahindra Scorpio-N 2022 के इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए काम आएंगे.
Mahindra Scorpio-N 2022 के नए टीजर से साफ हो गया है कि इसमें सनरूफ होगी. पीछे की तरफ शार्क एंटीना होगा. साथ ही छत पर साइड रूफ-रेल्स भी होंगी.
हालांकि कार में 360 डिग्री कैमरा को लेकर कोई ऑफिशियल डिटेल सामने नहीं आई है. लेकिन कुछ स्पाई तस्वीरों से सामने आया है कि कार को 360 डिग्री कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च किया जा सकता है.
कंपनी की ये कार 6-स्पीड मैनुअल के साथ-साथ 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रासंमिशन ऑप्शन के साथ आ सकती है. कार में डीजल इंजन का ऑप्शन होगा.
लीक हुई जानकारियों से पता चला है कि Mahindra Scorpio-N 2022 में एक से ज्यादा ड्राइविंग मोड के ऑप्शन मिल सकते हैं. इससे कार को नया मॉर्डन टच मिलेगा.
वहीं इस कार में Mahindra का New Logo, क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, सराउंड साउंड जैसे कई और फीचर्स होने की भी उम्मीद है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story