भारत

इंटीरियर डिजाइनिंग के आड़ में चल रहा था वर्चुअल सेक्‍स रैकेट, लेनदेन का तरीका भी था अनोखा

jantaserishta.com
25 Nov 2020 12:29 PM IST
इंटीरियर डिजाइनिंग के आड़ में चल रहा था वर्चुअल सेक्‍स रैकेट, लेनदेन का तरीका भी था अनोखा
x

DEMOPIC 

इंटीरियर डिजाइनिंग और आर्किटेक्‍ट के नाम पर वर्चुअल सेक्‍स रैकेट चलाने वाले गिरोह का गुजरात पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. रे-डिज़ाइन वर्ल्ड की आड़ में जिस्‍मफरोशी का गंदा काम चल रहा था.

एएनआई की खबर के अनुसार, वडोदरा पुलिस ने रे-डिज़ाइन वर्ल्ड की आड़ में जिस्‍मफरोशी का गिरोह चलाने वाले मास्‍टरमाइंड नीलेश गुप्‍ता को पकड़ लिया है जबकि उसकी साथी अमी परमार फरार हो गई है.

पिछले डेढ़ साल से चल रहे इस धंधे की खुफिया जानकारी पुलिस को लगी थी जिसमें ये पाया गया था कि अलग-अलग राज्‍यों से जरूरतमंद लड़कियों को पॉर्न वेबसाइट पर अंग प्रर्दशन की बाकायदा ट्रेनिंग दी जा रही थी.

ये सारा खेल नीलेश गुप्‍ता की रशियन पत्‍नी के अकांउट से चलता था जिसमें बिटकॉइन के जरिए लेनदेन होता था.

डीसीपी संदीप चौधरी ने बताया कि पुलिस ने 30 बिटकॉइन वॉलेट और सवा करोड़ रुपये के करीब 9.45 बिटकॉइन जब्‍त किए हैं. इसके साथ ही कई लैपटॉप, वेबकैम भी बरामद किए. पुलिस की मानें तो इस सेक्‍स रैकेट में कई और लोग भी शामिल हो सकते हैं जिनकी आपस में कड़ी तलाशी जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story