भारत

इंसाफ के लिए पहुंची युवती से बोला गांव का पंच, रात को अकेले में मिलो...

Admin2
9 July 2021 1:56 PM GMT
इंसाफ के लिए पहुंची युवती से बोला गांव का पंच, रात को अकेले में मिलो...
x

फाइल फोटो 

शर्मनाक घटना

बिहार में शादी के नाम पर एक युवती से तीन साल तक एक युवक ने दुष्कर्म किया। शादी के बहाने शारीरिक संबंध बनाए। लड़की ने जब शादी के लिए प्रस्ताव रखा तो युवक ने मना कर दिया और धमकी देने लगा। युवक से प्रेम-प्रसंग और दुष्कर्म की बात जब पंचायत तक पहुंची तो लड़की को यहीं भी निराशा ही हाथ लगी। पंचायत एक पंच ने लड़की को इंसाफ दिलाने की बजाए उसे अकेले में मिलने के लिए बुलाया। लड़की द्वारा बात नहीं माने जाने पर दोषी लड़के को उक्त पंच ने गांव से भगवा दिया। अब पीड़िता अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट लिखाने पहुंची है।

मामला मुजफ्फर जिले का है। हथौड़ी क्षेत्र के एक गांव में 21 वर्षीय लडकी के साथ गांव के ही एक युवक द्वार शादी का झांसा देकर लगातार तीन वर्षों तक यौन शोषण किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता के हथौड़ी थाना में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने सबसे पहले अपने साथ हो रहे यौन शोषण की जानकारी अपने विधवा मां को दी। मां ने अपने स्तर से लड़के से बात कर बेटी की शादी की पहल की। लेकिन जब बात नहीं बनी तो उसके गांव के कुछ लोगों से इसकी चर्चा की।

गांव के लोगों की इसकी जानकारी होते ही गांव में पंचायत बुलाई गई। लेकिन पंचायत के मुख पंच ने लड़की के बयान लेने के बहाने बुलाकर रात में मिलने को कहा। तब ही उस लड़के से शादी होने की बात लड़की से बताई। हालांकि अन्य पंचों ने लड़के पर शादी करने का फैसला सुनाया। निकाह का दिन भी मुकर्रर कर दिया। लेकिन मुख पंच जिसके प्रस्ताव को लड़की ने ठुकरा दिया था। उसने लड़के को गांव छोड़कर भाग जाने की सलाह देकर भगा दिया। जिससे अन्य पंचों द्वारा निकाह करने की तारीख को नहीं निकाला जा सका। जिससे बाद गुरुवार के दिन लड़की अपनी मां के साथ हथौड़ी थाने पहुंची और शिकायत की। हथौड़ी थाना अध्यक्ष विनोद दास ने बताया कि लड़की द्वारा दिये गये आवेदन पर न्यायसंगत कार्रवाई की जाएगी।

Next Story