भारत

ग्रामीण कटोरा लेकर एसडीएम के सामने पहुंचा, लेखपाल पर गिरी गाज

jantaserishta.com
1 Oct 2024 3:41 PM IST
ग्रामीण कटोरा लेकर एसडीएम के सामने पहुंचा, लेखपाल पर गिरी गाज
x
मामले की जांच तहसीलदार को मिली.
पीलीभीत: यूपी के पीलीभीत में एक ग्रामीण ने अफसरों से न्याय मांगने का अनोख तरीका अपनाया। ग्रामीण कटोरा लेकर एसडीएम के सामने पहुंचा और लेखपाल द्वारा गलत आय प्रमाण पत्र जारी करने की शिकायत की। ग्रामीण ने एसडीएम नागेंद्र पांडेय से न्याय मांगा। नौ महीने बीतने के बाद भी कार्रवाई न होने की बात सुनते ही एसडीएम नागेंद्र पांडे ने लेखपाल को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच तहसीलदार को दे दी है।
बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नागीपुर अखौला निवासी बादाम सिंह पुत्र पातीराम का तत्कालीन हल्का लेखपाल ललित मोहन द्वारा तीन बीघा जमीन होने के बावजूद भी 51 हजार वार्षिक आमदनी का आय प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया था। इससे उसकी पुत्री की शादी में सरकार द्वारा चलाये जा रहे शादी अनुदान से लाभ नहीं मिल पाया। ग्रामीण का आरोप है कि गांव के ही व्यक्ति की तीन एकड़ जमीन है। उसका आय प्रमाण पत्र 46 हजार रुपये वार्षिक आय का बना दिया गया। ग्रामीण के मुताबिक कम आमदनी का आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पीड़ित ने अधिकारियों के चक्कर लगाए। पर उसे न्याय नहीं मिल पाया।
सोमवार को पीड़ित हाथ में कटोरा लेकर एसडीएम नागेंद्र पांडे के पास पहुंचा और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री तक जाने की बात कही। देर शाम को एसडीएम नागेंद्र पांडे ने लेखपाल को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने अपने द्वारा की गई पहली कार्रवाई के बाद बताया कि सम्पत्ति से अधिक आय का आय प्रमाण पत्र जारी करना गलत है। साथ ही इससे ग्रामीण को बेटी की शादी के लिए अनुदान भी नहीं मिल सका। प्रकरण की जांच के लिए तहसीलदार बीसलपुर को नामित किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story